उत्तराखंडक्राइम

पुलिस ने 27 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एसओजी की टीम ने बिजनौर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 27 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। जबकि उसके बड़े भाई की तलाश की जा रही। पड़ताल में सामने आया है कि दोनों भाई बरेली से स्मैक तस्करी कर बेचने का धंधा कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम को शाबाशी दी है। जिला पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़े नशा तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस और एसओजी को दिए हुए हैं।

सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट और एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर ने अपनी टीम के साथ मिलकर जाल बिछाते हुए बैरियर नंबर पांच के पास एक युवक को धर लिया। उसके कब्जे से 272 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने पूछताछ में अपना नाम अनुराग निवासी स्याऊ चांदपुर जिला बिजनौर हाल निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर बताया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि अनुराग और उसका बड़ा भाई अभिषेक मिलकर बरेली से कमर्शियल मात्रा में स्मैक तस्करी कर हरिद्वार लाते थे और नशे के छोटे धंधेबाजों को बेचते थे। सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत अभिषेक की तलाश की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button