ईटीवी भारत संवाददाता निखिल बापट ने ‘रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ से सम्मानित केरल की मशहूर गायिका वैकम विजयलक्ष्मी के साथ खास बातचीत की.
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): वैकम विजयलक्ष्मी की कहानी केवल दृष्टिबाधित (देख न पाने) होने की चुनौती से पार पाने भर की नहीं है, बल्कि एक गायिका के रूप में ऐसा जीवन और शानदार करियर बनाने की है, जो दूसरों को भी प्रेरित करता है. केरल के वैकम की रहने वाली मशहूर भारतीय पार्श्व गायिका, कर्नाटक संगीतकार और वादक विजयलक्ष्मी अपनी अनोखी आवाज़, असाधारण संगीत क्षमता और एक तार वाले अनूठे इलेक्ट्रिक वाद्ययंत्र ‘गायत्री वीणा’ में अपनी महारत के लिए जानी जाती हैं.
विजयलक्ष्मी को सोमवार को यहां आयोजित एक भव्य समारोह में कला और संस्कृति श्रेणी में ‘रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें 2024 की मलयालम फिल्म ‘अजयंते रंदम मोशनम’ के गीत ‘अंगु वाना कोनिलु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के कुछ महीनों बाद मिला है. इस मौके पर ईटीवी भारत की टीम ने उनकी इस कामयाबी के बारे में विस्तार से बातचीत की.
45 वर्षीय विजयलक्ष्मी ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि उन्हें इस पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी. इसे “ईश्वर का उपहार” बताया. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज है. इसे पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली और खुश महसूस कर रही हूं.” विजयलक्ष्मी ने ईश्वर, अपने माता-पिता, गुरुओं और रामोजी ग्रुप का आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैं श्री रामोजी राव की यादों को नमन करती हूं.”

उन्होंने बताया, “बाद में, मेरे पिता ने एक कदम और आगे बढ़कर खास मेरे लिए एक कस्टम इलेक्ट्रॉनिक वीणा तैयार की. 2017 में अपने पिता द्वारा बनाए गए उसी वाद्ययंत्र को लगातार साढ़े छह घंटे तक बजाकर मैंने विश्व रिकॉर्ड बनाया था.”
विजयलक्ष्मी ने वर्षों के समर्पित अभ्यास से गायत्री वीणा में महारत हासिल की और इस पर कई तरह का संगीत बजाने की क्षमता विकसित की. उन्होंने गायत्री वीणा का उपयोग कर्नाटक, हिंदुस्तानी, भक्ति, उप-शास्त्रीय (सेमी-क्लासिकल) और फिल्मी गीतों सहित विभिन्न प्रकार के संगीत को प्रस्तुत करने के लिए किया. इतने व्यापक संगीत के लिए एक बेहद अनोखे एक-तार वाले वाद्ययंत्र का उपयोग करने की उनकी यह क्षमता उनकी सबसे बड़ी कलात्मक उपलब्धियों में से एक बन गई है.
विजयलक्ष्मी ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण पल था. मैं उस क्षण को कभी नहीं भूल पाऊंगी जब माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुझे सम्मानित किया था.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उम्मीद थी, तो इस दिग्गज गायिका ने कहा कि हां, उन्हें इसकी उम्मीद थी क्योंकि उनके माता-पिता, संगीत निर्देशक धीबू निनान थॉमस और निर्देशक जितिन लाल सहित सभी ने उनके प्रदर्शन की खूब सराहना की थी.
यह पूछे जाने पर कि उभरते हुए गायकों और संगीत व गायन को करियर के रूप में अपनाने की इच्छा रखने वालों को वह क्या सलाह देंगी, विजयलक्ष्मी ने कहा, “संगीत कोई समय बिताने का साधन या साधारण शौक नहीं है. यह एक गहन आध्यात्मिक साधना, एक ‘उपासना’ है.” उन्होंने कहा कि कला ईश्वर का एक “दिव्य उपहार” है और चाहे आपका चुना हुआ रास्ता गायन हो, कोई वाद्ययंत्र बजाना हो, चित्रकला हो या नृत्य- रचनात्मक अभिव्यक्ति का हर रूप एक पवित्र आशीर्वाद है.
उनके लिए संगीत एक ऐसी उपासना है जो “आखिरी सांस तक आपके साथ रहती है.” उन्होंने आगे कहा, “संगीत सिर्फ एक सामान्य करियर विकल्प से कहीं बढ़कर है. यदि आप इसे केवल एक नौकरी की तरह लेते हैं, तो आप इसकी वास्तविक क्षमता को सीमित कर देते हैं. इसके बजाय, इसे ‘निष्काम भक्ति’ यानी पूरी तरह से निःस्वार्थ समर्पण की भावना के साथ अपनाएं.”