DeharduneconomyNaitionalNationalNewsbeatअल्मोड़ाआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सेनासोशल मीडिया वायरल

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

Uttarakhand BJP Meeting: हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे.

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है. इसके लिए आज से हरिद्वार में बीजेपी का दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. इसमें करीब 900 नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा समेत पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

कार्यसमिति में लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा. कुंदन परिहार ने बताया आज सुबह नौ बजे कार्यसमिति के कार्यक्रम का उद्घाटन होगा. पहले दिन पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी. सुबह 11 बजे संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की कार्यसमिति में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. इन बैठकों में संगठन की ओर से अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे.

सभी नेताओं से अपने अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी के साथ पहुंचने का आग्रह किया गया है. कुंदन परिहार ने बताया पहले दिन शाम को दूसरे चरण में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी. इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी.

22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक होगी. इसमें प्रदेश के विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता सहित करीब 1800 नेता प्रतिभाग करेंगे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 22 नवंबर को हरिद्वार पहुंचकर कार्यसमिति को संबोधित करेंगे. भाजपा का लक्ष्य उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है. इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर विशेष जोर रहेगा.

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में होना बहुत महत्वपूर्ण है. हरिद्वार की सभी 11 विधानसभाओं में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी. बता दें हरिद्वार जिले में 11 में से केवल 3 सीटों पर ही भाजपा की जीत हुई थी.

Related Articles

Back to top button