जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. उन्होंने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया.![]()
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गए. पुलिस उससे पूछताछ कर उसके आकाओं का पता लगाने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एजाज अहमद गनई को पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की जॉइंट टीम ने बारामूला के शीरी इलाके के गोरीवान में बनाए गए एक मोबाइल गाड़ी चेकपॉइंट पर आधी रात के करीब पकड़ा. उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी फोर्स ने उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 10 जिंदा राउंड (9mm) और एक मोबाइल फोन बरामद किया, और केस दर्ज कर लिया गया है. एक और ऑपरेशन में सिक्योरिटी फोर्स ने चेकिंग के दौरान पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में एक मददगार को गिरफ्तार किया.
सिक्योरिटी फोर्स ने तौसीफ अहमद डार के पास से एक हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस उसके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं उसके बारे में भी जानने की कोशिश में लगी है. उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मददगार आतंकवाद को बढ़ावा देने में अहम साबित होते हैं. ऐसे में मददगारों को निशाना बनाया जा रहा है.
