टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

चंपावत में एक महिला का शव नदी में तैरता मिला, जबकि दो युवक नदी में डूब गए. जिनकी तलाश जारी है.![]()
चंपावत: चंपावत जिले के टनकपुर शारदा घाट पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगो की सूचना पर टनकपुर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है .शव की पहचान नायकगोठ टनकपुर निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल परिजनों में शोक का माहौल है.
टनकपुर शारदा नदी घाट के पास एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मृतका की पहचान नायकगोठ निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है. मृतका के पुत्र विक्की ने बताया कि उनकी माता रविवार शाम घर से अचानक निकल गई थी. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद कोतवाली टनकपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.
परिजनों के अनुसार सूचना मिली कि शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया है. मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपनी माता जानकी देवी के रूप में की. विक्की ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर बिना बताए कहीं भी चली जाती थी. रविवार शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
शारदा नदी में डूबा युवक: चंपावत जिले के टनकपुर बूम क्षेत्र में उस समय कोहराम मच गया, जब दो युवक शारदा नदी में नहाने के दौरान डूब गए. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया. लेकिन नदी में डूबे युवकों का कोई पता नहीं चल सका, वहीं पुलिस के अनुसार युवकों की खोजबीन के लिए नदी में सर्च अभियान जारी है. नदी में डूबे दोनों युवकों की पहचान नैतिक सक्सेना (18 वर्ष) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर व तरुण सक्सेना (20 वर्ष) पुत्र बाबूराम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3, वर्मा लाइन टनकपुर के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों युवकों के घर कोहराम मचा हुआ है.
