उत्तराखंडक्राइम

मोहन चट्टी हादसे में 5 की मौत के बाद एक्शन में पुलिस

मोहनचट्टी ग्रामसभा जोगियाणा में स्थित नाइट पैराडाइस रिसार्ट में लगे कैंप में मलबा आने से दबकर पांच लोग की मौत हो गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के सभी कैंप और रिसार्ट संचालकों को बुकिंग निरस्त करने का नोटिस जारी किया है।

पर्वतीय क्षेत्र में मूसलधार वर्षा के बीच जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन होने की घटनाएं सामने में आ रही है। मौसम विभाग भी समय-समय पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी जारी करता है। भारी वर्षा से भूस्खलन होने की कई घटनाएं होने के बावजूद पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखनी शुरू कर दी है।

लक्ष्मणझूला मार्ग पर नाले में बहकर लापता हुई महिला व उनके बालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने विशेषज्ञ कैनाइन दस्ता (श्वान दल) को मैदान में उतारा है। बीती 13 अगस्त की रात्रि ऋषिकेश बैराज से लक्ष्मणझूला मार्ग पर एक कार बरसाती नाले की चपेट में आने से बह गई थी, जिसमें लक्ष्मणझूला निवासी गोपाल शर्मा (42 वर्ष) घायल हो गए थे। जबकि उनकी पत्नी रीना शर्मा (38 वर्ष), पुत्री तेजस्विनी (13 वर्ष) व पुत्र शुभम (10 वर्ष) नाले में बहकर लापता हो गए थे।

घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी थी, जिसके बाद टीम ने बुधवार को घटनास्थल से थोड़ी दूर मलबे में दबी तेजस्विनी का शव बरामद किया गया था।

गुरुवार को एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर उक्त घटना में लापता रीना शर्मा तथा उनके पुत्र शुभम की तलाश के लिए विशेषज्ञ कैनाइन दस्ता को घटनास्थल पर भेजा है। फिलहाल दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, मोहन चट्टी में भूस्खलन के चलते मलबे में दबे कैंप में एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button