उत्तराखंडक्राइम

निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते निजी स्कूल  प्रिंसिपल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हॉउस नंबर 364 सेक्टर 14 करनाल, हरियाणा और हाल गंगेज सी 107 ओमेक्स निवासी 37 वर्षीय पायल भारती पत्नी सुयोग भारती रेनबो पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल थी। वह पति और दो बेटी विदुषी और विभूति के साथ रहती थी। बड़ी बेटी विदुषी हाईस्कूल की छात्रा है और इन दिनों किच्छा में चल रहे एनसीसी कैंप में गई हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हॉउस नंबर 364 सेक्टर 14 करनाल, हरियाणा और हाल गंगेज सी 107 ओमेक्स निवासी 37 वर्षीय पायल भारती पत्नी सुयोग भारती रेनबो पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल थी। वह पति और दो बेटी विदुषी और विभूति के साथ रहती थी। बड़ी बेटी विदुषी हाईस्कूल की छात्रा है और इन दिनों किच्छा में चल रहे एनसीसी कैंप में गई हुई थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम चार बजे पायल भारती स्कूल से आई और पति को बताया कि उसका मूड ऑफ है और सिर में दर्द है। जिसके बाद वह सो गई। शाम साढ़े छह बजे जब वह उठी तो उसने पति को स्वास्थ्य ठीक होने की बात कहीं। जिसके बाद रात 9 बजे सुयोग भारती अपने दोस्तों के साथ चले गए। घर में पायल और उनकी छोटी बेटी विभूति ही थी। इस दौरान पायल अंदर कमरे में चले गई और विभूति बैठक रूम में बैठकर टीवी देख रही थी।

 

रात 11 बजे जब सुयोग भारती घर आया और पुत्री से मां के बारे में पूछा तो उसने रूम में होने की बात कही। जब सुयोग ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। इस पर उन्होंने पत्नी को आवाज दी और कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो वह लटकी हुई मिली।

यह देख उनके होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button