उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस पलट गई, टला हादसा

उत्तराखंड में देर रात एक एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार आ रही है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार देर रात करीब 10:04 बजे धौंन से 1 किलोमीटर चंपावत की ओर रीठासाहिब जाने वाली बस सड़क में पलट गई है। जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हुआ तथा वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्य भी शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हालांकि किसी भी प्रकार की जानमाल की खबर नहीं है।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया गया। रेन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की गई। घायलों का जिला चिकित्सालय चंपावत में इलाज चल रहा है। बस में सिख तीर्थयात्री सवार थे, जो रीठा साहिब जा रहे थे। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचकर घायलों हालचाल जाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button