उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

प्रदेश के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

जिला पंचायतराज अधिकारी पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बारिश की चेतावनी प्रसारित कराएंगे।
आपदा की सूचना आपातकालीन परिचालन केंद्र और आपदा नियंत्रण कक्ष नई टिहरी को इस फोन नंबर 01376 234793, 233433, टोल फ्री नंबर 01376.1077 और मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर सूचना दें।