
आज सुबह गौरीकुण्ड व केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक दुखद खबर सामने आई है। जिसमें चट्टान से बांझ का पेड़ टूटकर 58 वर्षीय दुकानदार के ऊपर गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी और दुकानदार का बेटा घायल घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
आपको बतादें कि पूर्व में भी चट्टाने टूटने से इस प्रकार की कई घटनाएँ हो चुकी है। लेकिन फिर भी प्रशासन इन हादसों से सबक नहीं लेता है और लोगों को ऐसी खरतनाक स्थानों पर दुकाने खोलने की अनुमति दे देता है। यही कारण है लालच के चक्कर में लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है।



