उत्तराखंड

दुबई में सीएम धामी ने 15475 करोड़ के करार पर किए हस्ताक्षर

उत्तराखंड: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत बुधवार को आबूधाबी में हुए रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 3550 करोड़ के करार पर हस्ताक्षर किए गए। इस प्रकार संयुक्त अरब अमीरात में दो दिन में दो रोड शो में कुल 15475 करोड़ के करार हुए।

बाते रोज दुबई रोड शो में 11925 करोड़ के करार हस्ताक्षरित किए गए थे। इस तरह प्रदेश सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अभी तक कुल 54575 करोड़ के करार कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों प्रदेश में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आबूधाबी में रोड शो आयोजित किया गया।

इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक घरानों को उत्तराखंड में सात व आठ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button