उत्तराखंडक्राइम

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून: तलाक शुदा महिला से युवक ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया और फिर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सात महीने तक कई बार दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक के इस छल का पता चलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक महिला ने मंगलवार को थाने में शिकायत की थी। 27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। परिजनों के कहने पर उसने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था।

इस पर उसने तलाक के मुकदमे को प्रगति में होना लिखा था। देहराखास के रहने वाले अमित जुयाल ने महिला से संपर्क किया। जुयाल यहां पर एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

उसने महिला से कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। गत मई में वह उसे घुमाने के लिए शिमला ले गया। यहां भी उसने एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया। पिछले दिनों जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button