उत्तराखंडक्राइम

रुड़की की एक स्टील फैक्ट्री में बायलर फटने से 17 मजदूर घायल

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में बुधवार की आधी रात के समय धमाका होने के कारण 17 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए बगैर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस (Muzaffarnagar) के सूचना देने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स (Gayatri Steel) नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है, जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री (Factory) में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरातफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 17 कर्मचारी घायल हो गए कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button