उत्तराखंड

हरिद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 12 ट्रेन हुई रद्द, यहां जाने कारण

उत्तराखंड: दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते रेलवे ने हरिद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से ट्रेन रद्द होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से यात्रियों को दी जा रही है।

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने 14315 बरेली से नई दिल्ली, 14316 नई दिल्ली से बरेली, 14323 नई दिल्ली से रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ, नौ व दस सितंबर तक रद्द की है।

ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी जा रही है। उधर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने की बाबत यात्रियों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया है। वह अपना पैसा वापस ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button