उत्तराखंड

राजपुर रोड में अभिनेता ऋतिक ने किया ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन

देहरादून राजपुर रोड के मसूरी डायवर्जन स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने दून पहुंचे बालीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने यह बातें कही। सुबह से ही अभिनेता ऋतिक रोशन के दून पहुंचने को लेकर शोरूम के बाहर काफी संख्या में प्रशंसक पहुंचे।

आने का समय दोपहर दो बजे था, इसलिए भारी वर्षा के बाद भी प्रसशंक डेढ़ बजे ही वहां पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही बाउंसर तैनात किए गए। शाम को सवा चार बजे जैसे ही ऋतिक रोशन कार से शोरूम के बाहर उतरे, प्रशंसक उनसे बात करने और सेल्फी के लिए दौड़ने लगे, हालांकि मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह मंच पर पहुंचाया।

इस दौरान सड़क पर वाहन भी रुक गए, जिससे कुछ देर तक जाम लगा रहा। ऋतिक ने कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया। कहा कि कल्याण ज्वेलर्स का यह भव्य शोरूम ग्राहकों को खरीदारी का अनोखा अनुभव प्रदान करने के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस मौके पर कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button