Uncategorized
जोशीमठ में बिल्डिंग गिरी, एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी

चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में मंगलवार को एक इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे
इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और बढ़ गई है



