Uncategorized
भारी बारिश के कारण 12वी तक के स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है।हर रोज उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है।
इसे देखते हुए स्कूलों में एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है।
वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी 14 अगस्त को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पर्वतीय इलाकों में सड़क टूटने से अलग-थलग पड़ गए हैं, तो वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून में भी अगले कुछ दिनों तक अत्याधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।



