उत्तराखंड

आज से खुलेंगे आठ जुलाई से बंद दून-दिल्ली मार्ग

कांवड़ यात्रा के चलते आठ जुलाई से बंद चल रहे देहरादून-मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली राजमार्ग पर शनिवार यानी आज रात से आवागमन सुचारू हो जाएगा।

हालांकि, दिल्ली में जलभराव के कारण उत्तराखंड से जाने वाली परिवहन निगम की सभी बसें कश्मीरी गेट आइएसबीटी तक जाने के बजाए आनंद विहार तक जाएंगी और अग्रिम आदेश तक वहीं से संचालित होंगी।

आठ जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दून से दिल्ली की तरफ जाने वाली समस्त बसें व निजी वाहन सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से वाया यमुनानगर-करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे थे।

दून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की से दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों का मार्ग भी सामान्य हो जाएगा। बता दें कि, कांवड़ यात्रा के कारण प्रशासन ने गत आठ जुलाई से मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। इस कारण दून से दिल्ली, फरीदाबाद समेत गुरुग्राम, जयपुर, अलवर, आगरा की तरफ जाने वाली परिवहन निगम की बसें वाया छुटमलपुर-सहारनपुर एक्सप्रेस से करनाल, पानीपत होकर संचालित हो रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button