उत्तराखंड
जनपद टिहरी- कौडियाला के पास बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF की टीम ने चलाया बचाव कार्य अभियान

टिहरी के पास एक बस अनियंत्रित होने से सड़क पर पलट गई।
पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि कौडियाला के पास एक बस अनियंत्रित होने से मार्ग पर पलट गई है।
सूचना मिलने पर HC संतोष रावत के हमराह SDRF टीम रेस्क्यू उके घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त बस (UK08 PA 1324) श्री बद्रीनाथ से हरिद्वार की ओर आ रही थी कि अचानक कौडियाला के पास अनियंत्रित होने से बस मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। बस में 19 यात्री सवार थे, जिनमे से सिर्फ एक यात्री को ही सामान्य चोट आई थी, बाकी अन्य सभी ठीक है।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहूंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति को सामान्य किया गया।



