आज भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, चार जिलों के लिए चेतवानी जारी

प्रदेश में बौछारों का दौर जारी है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के डेरे में मध्यम से तीव्र वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पौड़ी में बारिश हो हल्की है। यहां पांच मोटर मार्ग बंद हैं। टिहरी जिले में बीती रात से हल्की बारिश जारी है। जिस कारण 13 लिंक रोड बंद हैं। टिहरी झील का जलस्तर 768 मीटर तक है। जिले में खाड़ी पिपलेथ उड़खंडा ग्रामीण मार्ग, मरोड़ागाड़ कर्णदेवी ग्रामीण मार्ग, अदवाणी बरनी हाड़ीसेरा, चंबा गजा मोटर मार्ग से दिगोठि मार्ग सहित 13 लिंक रोड बंद हैं।
चमोली जिले में मौसम खराब बना हुआ है। यहां भी बारिश हो रही है।
शनिवार को देहरादून में तड़के से बारिश का दौर जारी रहा।
शुक्रवार को खासकर कुमाऊं में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में तीव्र बौछारें हुईं, लेकिन शाम को हल्की धूप खिल गई।
प्रदेश में मानसून की वर्षा ने जाेर पकड़ लिया है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बौछारों के एक से दो दौर हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून में बादल छाये रहे, दोपहर में झमाझम वर्षा हुई। जोरदार वर्षा के चलते दून के प्रमुख चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया। करीब एक घंटे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा हुई।
गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। कुमाऊं में किच्छा, खटीमा, हल्द्वानी, पंतनगर आदि क्षेत्रों में जोरदार वर्षा हुई।



