उत्तराखंडक्राइम

जनपद पौड़ी गढ़वाल- श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी सड़क पर, SDRF ने चलाया राहत और बचाव अभिया

जनपद पौड़ी गढ़वाल: आज कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस (RJ 27TB 3699) ब्रेक फैल होने के कारण श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर पलट गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।

उक्त सूचना पर रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बस ड्राइवर की सूझ बूझ से बस को सड़क पर ही पलटा दिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कुछ श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें आई है।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित प्रतिवादन करते हुए उक्त बस में सवार 31 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया तथा सामान्य घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button