उत्तराखंडक्राइम

मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों के  बीच हुई मारपीट

रुड़की: क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर के निकट एक अस्पताल के प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग काॅलेज के बाहर मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र गंभीर घायल हो गया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।

मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक अस्पताल के प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के छात्र गेट पर खड़े थे। इस दौरान अलग-अलग समुदाय के छात्रों में मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच छात्रों के दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।

मारपीट होने से एक छात्र रजत राणा के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों के बीच मारपीट होते हुए देखकर गेट पर लगी सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से छात्रों में बीच-बचाव कराया। वहीं घटना की सूचना पुलिस मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गये।

बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने घायल छात्र को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र रुड़की क्षेत्र के ग्राम टोडा कल्याणपुर के व कुछ छात्र हरिद्बार के आसपास के गांव निवासी है। क्षेत्र में अलग-अलग समुदाय के छात्रों के बीच मारपीट होने को लेकर काॅलेज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भगवानपुर प्रभारी कार्यवाहक सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है की मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button