उत्तराखंड

केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे के लिए होगी रीटेंडरिंग

उत्तराखंड: केंद्र सरकार की पर्वतमाला योजना में शामिल उत्तराखं केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कंपनी नए सिरे से टेंडर करेगी। इन दोनों रोपवे के लिए हुए टेंडर में निर्धारित लागत से अधिक लगभग 30 गुना अधिक राशि बोलीदाताओं ने लगाई थी। नियमानुसार 10 प्रतिशत से अधिक लागत होने पर रीटेंडरिंग कराई जाती है। यह इस माह के आखिर तक होने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत प्रस्तावों की तुलना में योजनाओं के लिए ऋण के वितरण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने नाबार्ड को भी प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य न होने से कांग्रेसियों ने आमजन को उपेक्षित करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने आरोप लगाया क्षेत्र में बिजली, पानी , फसल नुकसान प्रमुख समस्या है। इसके अलावा सरकार ने जितनी भी घोषणाएं की थी। उनपर अभी तक काम शुरू नही हो पाया। आरोप है कि नकरौंदा में एसटीपी का विरोध कर रहे लोगों पर सरकार दमनकारी नीति अपना रही है।

मोलनो पौखाल स्टेडियम की दशा अब सुधरेगी। स्टेडियम का विस्तार होने के साथ ही चेजिंग रूम, हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर एक कर्मचारी भी तैनात होगा। अभी तक स्टेडियम की उपेक्षा के चलते स्टेडियम बदहाल स्थिति में था, जिससे खिलाड़ियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button