उत्तराखंड

खराब मौसम के कारण केदारनाथ हेली सेवा रद्द,  टिकट का पैसा रिफंड कर दिया रहा है

प्रदेश में  खराब मौसम के कारण केदारनाथ हेली सेवा रद्द होने पर तीर्थयात्रियों के टिकट भी रद्द कर दिए जा रहे हैं। उन्हें उसी टिकट पर दूसरे दिन हेली यात्रा का मौका नहीं दिया जा रहा है, इसकी जगह टिकट का पैसा रिफंड कर दिया जा रहा है, जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ यात्रा के लिए राजस्थान से आए राजेंद्र पपटान ने 6 मई के लिए हेली टिकट बुक किया था। उन्हें हेलीकॉप्टर से जाने के लिए शाम को 3 से 6 बजे का स्लाॅट दिया गया। वह यात्रा के लिए तीन दिन पहले ही गुप्तकाशी पहुंच गए थे।

मौसम खराब होने से उड़ान रद्द हो गई, जिससे टिकट भी रद्द हो गया। राजेंद्र का कहना है कि वह केदारनाथ की पैदल यात्रा नहीं कर सकते हैं, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली की प्रियंका सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्हें भी 6 मई का ही टिकट मिला था, लेकिन उड़ान रद्द होने पर टिकट भी रद्द हो गया।

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिस कारण हेलीकॉप्टरों की उड़ान भी बाधित हो रही है। फिलहाल 12 मई तक हेली सेवा के सभी टिकट बुक है। ऐसे में जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया जा रहा है, उन्हें दोबारा टिकट मिलना आसान नहीं है।

अब तक थी बैकलॉग व्यवस्था पिछले साल तक हेलीकॉप्टर की उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को अगले दिन ले जाया जा रहा था। लेकिन इस बार यूकाडा ने बैकलॉग की व्यवस्था खत्म कर दी। उड़ान रद्द होने पर टिकट रद्द किया जा रहा है। जिससे कई तीर्थयात्री खासे परेशान हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से हेली सेवा शुरू हुई थी। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। अब तक सात कंपनियों की कुल 1557 शटल हुई हैं। जिसमें 8619 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 7552 यात्री केदारनाथ से वापस लौटे।

केदारनाथ धाम में लगातार मौसम खराब हो रहा है। जिससे हेली सेवा का संचालन प्रभावित हो रहा है। पिछले साल बैकलॉग बढ़ने से काफी दिक्कतें आई थीं, इस बार बैकलॉग व्यवस्था खत्म की गई है। पूरी पारदर्शिता के साथ हेली सेवा संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button