उत्तराखंड
सुबह नौ बजे तक 10.2% हुआ मतदान

बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया। वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एंड आईजी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।



