उत्तराखंड

विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपए

देहरादून के पटेलनगर कोतवाली निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि रूप सिंह निवासी कारबारी चौक, शिमला बाइपास रोड ने तहरीर दी कि वह पिछले कुछ दिनों से आनलाइन माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे थे। उन्होंने एक एप पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था।

तीन अगस्त को उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाली युवती ने अपना नाम पूजा बताया और इंडीड जाब साल्यूशन कंपनी की कर्मचारी बताया। आरोपित ने झांसा दिया कि उनकी कंपनी विदेश में नौकरी दिलवाती है।

रूप सिंह को भी विदेश में नौकरी का झांसा देते हुए स्काइप एप पर उसने किसी से साक्षात्कार करवाया। इसके बाद आरोपित ने रूप सिंह से कहा कि उसकी दुबई की हिल्टन होटल कंपनी में नौकरी लगी है और फर्जी दस्तावेज ईमेल पर भेजे दिए। इसके बाद पूजा की सीनियर बताने वाली श्वेता ने बात की। उसने सबसे पहले सात अगस्त को पंजीकरण के नाम पर 2500 रुपये मांगे।

आठ अगस्त को दस्तावेज सत्यापन के नाम पर 7,890 रुपये और 10 अगस्त को मेडिकल व ट्रेनिंग के नाम पर 16,190 रुपये मांगे। 11 अगस्त को वीजा के नाम पर 41,190 रुपये, 15 अगस्त को बांड भरवाने के नाम पर 50 हजार रुपये और 16 अगस्त को इंश्योरेंस के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे

ठगों ने पीड़ित से कुल एक लाख 47 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद रूप सिंह ने ज्वाइनिंग के बारे में पूछा। तब उनसे कहा गया कि अब उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। जमा की गई रकम वापस देने के लिए और रकम सिक्योरिटी के तौर पर मांगी गई। तब रूप सिंह को ठगी का एहसास हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button