पुलिस महकमे में बंपर ट्रांसफर, कई उप निरीक्षक और निरीक्षकों को किया इधर उधर, देखिये लिस्ट

पुलिस महकमे में एक बार फिर से ट्रांसफर हुए हैं. 4 निरीक्षकों समेत 47 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं.
हल्द्वानी: नैनीताल जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर 4 निरीक्षकों समेत 47 महिला, पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं. काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी समेत कई थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है. आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होकर कार्यभार संभालें. साथ ही कड़ाई से कानून व्यवस्था का पालन करवाने की अपील की है.
गौर हो कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी ने उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों को इधर-उधर किया है. जनपद के कप्तान द्वारा एक बार फिर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. तबादला सूची में निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम बनाया गया है, जबकि निरीक्षक हरपाल सिंह को चोरगलिया से तल्लीताल कोतवाली भेजा गया है.

आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल का माहौल है और नई तैनाती पाने वाले अधिकारी अपने-अपने कार्यभार संभालने में जुट गए हैं. वहीं एसएसपी ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
रुद्रपुर में भी बंपर ट्रांसफर: वहीं बीते दिन रुद्रपुर में एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया. एसएसपी ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए. साथ ही एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए हैं. एसएसपी ने सभी स्थानांतरण किए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
