उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी ने हारी विधानसभा सीटों पर तय की सांसदों की जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव में हारी हुईं 23 सीटों पर भाजपा ने जीत के लिए सांसदों की जिम्मेदारी तय कर दी है। 6 से 17 नवंबर तक सांसद विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। पार्टी ने हारी सीटों को 60 प्रतिशत अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य रखा है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार ग्रामीण, खानपुर और ज्वालापुर विस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का फोकस हारी हुईं विधानसभा सीटों पर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत को द्वाराहाट, बदरीनाथ, अल्मोड़ा सीट की जिम्मेदारी की गई है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को भगवानपुर, मंगलौर, पिरान कलियर, नैनीताल सांसद अजय भट्ट को खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा और हल्द्वानी, अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को धारचूला, पिथौरागढ़ और लोहाघाट, राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी को झबरेड़ा, लक्सर और जसपुर, टिहरी से सांसद माला राज लक्ष्मी शाह को प्रताप नगर, यमुनोत्री और चकराता सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भट्ट ने बताया कि हारी हुईं विधानसभा सीटों पर एससी एसटी जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विधानसभा से संबंधित प्रदेश पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। हारे गए बूथों को चिन्हित कर, वहां की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर एक-एक बूथ की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button