उत्तराखंड

देहरादून में दशहरे का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा

देहरादून में दशहरे का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का पुतला दहन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे।

यहां 12 चरणों में धीरे-धीरे रावण जलेगा। विजयदशमी पर घरों में भी पूजा की जाएगी। इंदिरा नगर कॉलोनी ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले फूंका जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी जाएगी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलनगर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में गायक अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button