उत्तराखंड
पीएम मोदी के पिथौरागढ़ के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM धामी

पीएम मोदी 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी भी पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का मौका है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं।
पीएम आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर का दौरा करेंगे। पिथौरागढ़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कहा कि पीएम के दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगेंगे।



