उत्तराखंड
कोटद्वार से दिल्ली का सफर होगा आसान, चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन

कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच प्रस्तावित सीधी नई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।
विश्व पर्यटन दिवस पर रेल मंत्री ने इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर दी है। अब जल्द ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच यह ट्रेन चल सकती है।



