Uncategorized

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो पर गर्माई राजनीति

कोटद्वार में वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या प्रकरण को लेकर कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो ने प्रदेश की राजनीति गर्मा दी है। हत्या मामले में गढ़वाल मंडलवासियों के आह्वान के इस वीडियो के बारे में माहरा ने कहा कि इसमें छेड़छाड़ की गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने इस मामले में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह को नोटिस भेजा है।

पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या मामले को कांग्रेस लगातार मुद्दा बना रही है। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इसे लेकर विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसी के अंतर्गत प्रमुख विपक्षी दल की ओर से कोटद्वार में स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाली गई थी।

इस अवसर पर जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र की बेटी की मृत्यु हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वनंतरा रिसार्ट में वीआइपी के साक्ष्य मिटाए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग क्यों सो गए हैं। उनका खून पानी हो गया है। उन्होंने विश्व का उदाहरण देते हुए तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यात्रा में लोग अपने बर्तन और बच्चों के साथ सम्मिलित होंगे, ऐसी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब इस वीडियो के वायरल होने को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वीडियो को एडिट किया गया है। किसी ने गलत उद्देश्य से इसमें छेड़छाड़ की है। उनके शब्दों के साथ बदलाव हुआ है। उन्होंने गढ़वाल की विभूतियों का जिक्र करते हुए नागरिकों को नींद से जगाने की कोशिश की। थूकने के संबंध में उनके भाव को गलत तरीके से पेश किया गया। विक्षिप्त मानसिकता के व्यक्ति ने ऐसी हरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button