उत्तराखंड

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, दून में सुबह से भारी बारिश

उत्तराखंड: आज सुबह से देहरादून में बारिश जारी रही। वहीं आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में सड़कों का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मसूरी में भी मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बारिश जारी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। खासकर नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग में हरिद्वार में बुधवार को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। विभाग में नागरिकों से अपील की है कि वह बिना किसी जरूरी काम के बाहर जाने से बचें।

डूब क्षेत्र और तटवर्ती इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। नागरिकों को बरसाती नालों, नदियों और गदेरे इत्यादि से दूर रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बन्दरकोट, मनेरीडैम, लालढांग, हेल्गु गाड में मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अतिरिक्त डाबरकोट, सिल्क्यारा के पास मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण अभी राजमार्ग को खोलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button