Uncategorizedउत्तराखंड

2026 तक बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर

सीएम धामी  ने अधिकारियों को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को अक्तूबर 2026 तक पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नई टाउनशिप विकसित किए जाने के संबंध में बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों से आठ नए शहर विकसित करने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में पांच और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन टाउनशिप विकसित होगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चंपावत और टिहरी जिले में दो हिल स्टेशन बाने का प्रस्ताव है।

बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एसएससंधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button