NaitionalNationalNewsbeatउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

CJP नेताओं के खिलाफ दोनों केस दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों की जांच दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है.

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर व कनॉट प्लेस से जुड़े मामलों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेताओं आशुतोष रांका व सौरव दास को लेकर जांच का दायरा अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच तक पहुंच गया है. 13 अक्टूबर को दर्ज दोनों मामलों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. इनमें एक मामला कनॉट प्लेस में प्रवेश से जुड़ा है, जबकि दूसरा जंतर-मंतर इलाके में कथित तौर पर प्रवेश करने को लेकर दर्ज किया गया था. दोनों मामलों की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी.

दिल्ली पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को आशुतोष रांका, सौरव दास और CJP के अन्य सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे. जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद वहां प्रवेश को लेकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी. पुलिस का आरोप है कि समूह ने निजी परिसर के रास्ते प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया व बैरिकेड पार किए. इस दौरान कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था. घटना के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए थे.

आशुतोष रांका व सौरव दास को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद 19 अक्टूबर को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी. ये अवधि आज 21 अक्टूबर को खत्म हो रही है. फिलहाल दोनों तिहाड़ जेल में हैं.

इधर दोनों नेताओं ने अपनी हिरासत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती भी दी है. उनकी याचिका में आरोप लगाया गया है कि जमानत/जमानती प्रक्रिया के तहत पेश किए गए दस्तावेजों के बावजूद रिहाई नहीं हुई और हिरासत बढ़ाने का फैसला व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है. दोनों ने मामले में तत्काल सुनवाई व रिहाई की मांग की गई है.

हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है. यदि कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से उन्हें रिहा किया जाता है तो हाईकोर्ट की याचिका का असर भी बदल सकता है. फिलहाल दोनों की कानूनी लड़ाई जारी है और 13 अक्टूबर की घटनाओं से जुड़े दोनों मामले क्राइम ब्रांच की जांच में हैं. CJP की ओर से दोनों नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है. ऐसे में अब क्राइम ब्रांच की जांच के साथ-साथ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया पर भी सबकी नजर है.

Related Articles

Back to top button