Newsbeatआपका शहरउत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस: वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार, शाहरुख, आमिर और ऋतिक की फिल्म को चटाई धूल

हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में लगी थी.

हैदराबाद: हनुमान अंश इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम दर्ज करवा चुकी है. फिल्म अपनी रिलीज के शानदार 52 दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ रुपये की फिगर में कमाई कर रही है. 52वें दिन फिल्म की कमाई में लगभग 50 फीसदी का उछाल आया और फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया.

महज 2 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने कमाई से इतिहास रच डाला है. यह फिल्म टॉप 50 सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई. फिल्म अपने शानदार सात हफ्ते पूरे कर चुकी है. वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए एक नजर डालते हैं हनुमान अंश की अब तक की कमाई पर.

400 करोड़ का आंकड़ा पार

हनुमान अंश ने शुरुआत में कोई खास कमाल नहीं दिखाया. महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग की और आज 52वें दिन फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म की शुरुआत धीमी रही और पहले दो हफ्तों में तो इसे लगभग फ्लॉप मान लिया गया था. फिल्म पहले दो हफ्तों में मुश्किल से 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई. हालांकि, इसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और टिकटों की बिक्री में तेजी से उछाल आया. चौथे हफ्ते से हनुमान अंश हर हफ्ते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉफिट कमा रही है.

इस फिल्म ने वीकेंड में 18.95 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जिसमें अकेले रविवार को 9 करोड़ रुपये की शानदार कमाई शामिल है. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 52 दिनों के बाद 307 करोड़ रुपये (ग्रॉस कलेक्शन 362 करोड़ रुपये) हो गई है. रविवार को हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो इससे पहले 25 से भी कम हिंदी फिल्मों ने यह कारनामा किया.

विदेशों में हनुमान अंश की रिलीज बाद में हुई. भारत में रिलीज होने के लगभग छह सप्ताह बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया गया, लेकिन तब से इसने रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार तक, इसने ओवरसीज में 4 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है. इससे फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 402 करोड़ रुपये हो गया है.

हनुमान अंश ने किन फिल्मों को पछाड़ा

हनुमान अंश ने बीते रविवार (52वें दिन) कृष 3 (₹ 393 करोड़) और चेन्नई एक्सप्रेस (₹ 392 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद, इसने 3 इडियट्स ( ₹ 400 करोड़) और कांतारा (₹ 401 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. अपनी इस रफ्तार को देखते हुए, हनुमान अंश ₹450 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है और हैप्पी न्यू ईयर, विक्रम और अंधाधुन जैसी अन्य हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है.

हनुमान अंश के बारे में सब कुछ

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म हनुमान अंश, लक्ष्मीनारायण नामक एक दुखी युवक की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है. जीवन, मृत्यु और मानवीय पीड़ा के रहस्यों को जानने के लिए उत्तर भारत की यात्रा करते हुए, वह आखिर में पूजनीय संत नीम करोली बाबा बन जाता है. फिल्म में शोभिनव सत्या के साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल मुख्य भूमिका में हैं.

Related Articles

Back to top button