उत्तराखंडखबर हटकरट्रेंडिंग खबरेंताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरलहरिद्वार

VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम धामी ने भी शिरकत की.

हरिद्वार: हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न हो गई. बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार समेत कई साधु संत उपस्थित रहे. दो दिनों तक चली बैठक में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा घोटाले की जांच का दायरा बढ़ाने, सम्पूर्ण गौ रक्षा व गौ संवर्धन, नशा मुक्ति, परिवार कानूनों की समीक्षा तथा हिन्दू समाज की एकता के संकल्प समेत कई प्रस्ताव पास किए गए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए विहिप की इस बैठक में चिंतन मंथन किया गया. विहिप कई सालों से देश के विकास के लिए कई सालों से काम कर रहा है, उन्हें भी बैठक में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. निश्चित रूप से संतों और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय से आने वाले कुंभ मेले का भव्य आयोजन होगा.

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विहिप और आरएसएस ने गौ रक्षा के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी. 1952 दो करोड़ लोगों के हत्याक्षर करके 1966 को सरकार को सौंपा. विहिप हर साल दो लाख गायों को कटने से बचाता है. इसलिए सरकार को सम्पूर्ण गौ रक्षा का कानून शीघ्र बनाना चाहिए. कहा कि गाय विश्व की माता है, इसलिए गाय को राष्ट्रीय माता और राष्ट्र पशु नहीं कह सकते हैं. सरकार के द्वारा भी गौ माता का आदर होना चाहिए, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और तीन उप राष्ट्रपतियों ने इसका समर्थन किया है. इसके लिए आगे एक देश में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा.

अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले पर आलोक कुमार ने कहा कि इसमें कुछ गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. हमारी ट्रस्ट से भी चर्चा हुई है, यह ट्रस्ट एक-एक पैसे के लिए जिम्मेदार है. ट्रस्ट ने ही सरकार से जांच कमेटी बैठाने की बात कही. ट्रस्टियों द्वारा जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा, इसलिए जो कोई भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अन्य ट्रस्टों जैसे रामालय ट्रस्ट, जो सोने का मंदिर बनाकर सोना एकत्रित करने का काम कर रही है. ऐसी ट्रस्टों की भी जांच होनी चाहिए.

फिलहाल अयोध्या राम मंदिर मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद ही कीचड़ उछालना चाहिए. अगर कही कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसे दुरुस्त करके सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए. आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को 2027 के चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश कर हैं और आरोप लगाने वाले राजनीतिक दल के लोग सर्वदलीय कमेटी बनाने की जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन वो अपराधिक मुद्दे की जांच नहीं कर सकते. यदि इस मामले में किसी ने राजनीति करने का प्रयत्न किया, तो हिन्दू जनता उसको माफ नहीं करेगी.

दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारतीय परिवारों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है. आज देश में तलाक के मामले बढ़ना और परिवार टूटना चिंता का कारण है. समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशन जैसे कानूनों ने इसे बढ़ावा दिया है. हिन्दुओं के लिए दो शादी अवैध और लिव इन को वैध कर दिया. यह भारतीय परिवार तोड़ने की साजिश है. बैठक में सरकार से ऐसे सारे वैवाहिक कानूनों की पार्लियामेंट में समीक्षा करने की मांग की गई है.

Related Articles

Back to top button