उत्तराखंड

उत्तराखंड यात्रियों को सीधी बस सेवा का मिलेगा फायदा

उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से जयपुर और हिमाचल के धर्मशाला के लिए पांच नवंबर से बस सेवा शुरू करेगा। इससे जयपुर और धर्मशाला जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलने से राहत मिलेगी।

लंबे समय से दोनों जगह के लिए परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की जा रही थी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो के शाखा अध्यक्ष अतुल पोखरियाल ने बताया, निगम ने धर्मशाला और जयपुर के लिए साधारण बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

पांच नवंबर को आईएसबीटी देहरादून से शाम साढ़े पांच बजे धर्मशाला और शाम सात बजे जयपुर के लिए बस चलेगी। धर्मशाला जाने वाली बस वाया पांवटा साहिब, चंडीगढ़, ऊना, कांगड़ा होते हुए धर्मशाला जाएगी। जयपुर जाने वाली बस दिल्ली, गुरुग्राम होते चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button